Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर, आईटीआई परिसर नरसिंहपुर में हुआ रोजगार मेले का आयोजन,विभिन्न कम्पनियों ने 423 आवेदकों को किया चयन,कलेक्टर वेद प्रकाश पहुंचे रोजगार मेले में

Aditi News Team

Wed, Aug 18, 2021

नरसिंहपुर । आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा स्थानीय शासकीय आईटीआई परिसर नरसिंहपुर में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 505 आवेदकों का ऑनलाइन एवं 424 आवेदकों का ऑफलाइन पंजीयन कराया गया। जिला रोजगार अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि रोजगार मेले में गार्ड, टेक्सटाइल्स, कृषि, सेल्स एवं मार्केटिंग सहित विभिन्न सेक्टर की निजी क्षेत्र की 11 कम्पनियां शामिल हुई।
         कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा उक्त रोजगार मेले का निरीक्षण किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित आवेदकों से मेले के संबंध में जानकारी ली एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रोजगार मेले में आई कम्पनियों द्वारा 423 आवेदकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्रदाता कम्पनियों द्वारा 179 आवेदकों का चयन किया गया, जिन्हें स्किल ट्रेनिंग प्रदान कर रोजगार योग्य बनाया जायेगा। रोजगार मेले के इस आयोजन में जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन राजकुमार मालवीय, प्राचार्य आईटीआई नरसिंहपुर एसआर पाराशर का विशेष योगदान रहा।

Tags :

जरूरी खबरें