Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर, म‍हिला एवं बाल विकास के समेकित बाल संरक्षण संविदा अधिकारी कर्मचारी कल्‍याण संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Thu, Jul 15, 2021

नरसिंहपुर। आज कार्यालय म‍हिला एवं बाल विकास के समेकित बाल संरक्षण संविदा अधिकारी कर्मचारी कल्‍याण संघ की ओर से अमृताष दुबे प्रदेश उपाध्‍यक्ष के द्वारा माननीय मुख्‍यमंत्री महोदय मध्‍यप्रदेश शासन को ज्ञापन कलेक्‍टर महोदय नरसिंहपुर को सौंपा गया , जिसमें समेकित बाल संरक्षण योजना के कर्मचारी बाल हतैषी महत्‍वपूर्ण योजना मुख्‍यमंत्री कोविड 19 बाल सेवा योजन एवं फास्‍टर केयर स्‍पांसरशिप योजना एवं पॉक्‍सो एकट अधिनियम 2014 , किशोर न्‍याय अधिनियम आदि बच्‍चों से संबंधित महत्‍वपूर्ण कार्य कर रहे है । संगठन द्वारा निम्‍मलिखित मांगो पर विचार करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया –
1- म.प्र. शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग मंत्रालय का पत्र क्र. / सी-5-2 /2018 /1/3 दिनांक 05.06.2018 का लाभ प्रदान करें ।
2- सामाजिक सुरक्षा ( EPF राष्‍ट्रीय पेंशन योजना ) का लाभ दिया जाना ।
3- वार्षिक मंहगाई भत्‍ता का लाभ दिया जाना ।
4- न्‍यूतम परिश्रमिक का लाभ दिया जाना ।
5- स्‍थानांतरण नीति को लागू किया जाना ।
ज्ञापन प्रदेश उपाध्‍यक्ष अमृताष दुबे एवं जिला प्रतिनिधि सौनिध्‍य सराठे बाल संरक्षण अधिकारी नरसिंहपुर एवं प्रवीण डेहरिया ,मनीष गुप्‍ता , कृष्‍ण कुमार बघेल एवं अंकुर नेमा के द्वारा सौपा गया

Tags :

जरूरी खबरें