Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: पांढुर्णा में आयोजित विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले में 184 आवेदकों का रोजगार के लिये चयन

Aditi News Team

Sat, Dec 12, 2020

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह नागेश के मार्गनिर्देशन में म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आज जिले की जनपद पंचायत पांढुर्णा के कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 308 बेरोजगार युवक-युवतियों का पंजीयन किया गया तथा निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 184 आवेदकों का रोजगार के लिये चयन किया गया। रोजगार मेले में बेरोजगार ग्रामीण युवक-युवतियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
      म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक रोजगार सुक्कन कुमार कवड़े ने बताया कि जनपद पंचायत पांढुर्णा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री विजय लक्ष्मी मरावी की उपस्थिति में रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों में कुलोदय टेक्नो पैक प्रा.लि.दमन द्वारा 26, वर्धमान यार्नस मंडीदीप द्वारा 12,  अंबुजा सीमेंट लिमिटेड अमरवाड़ा द्वारा 11, पी.व्ही.टैक्सटाईल्स प्रा.लि.वर्धा द्वारा 26, ए.टी.डी.सी. छिन्दवाड़ा द्वारा 78 और प्रथम एज्युकेशन भोपाल द्वारा 31 बेरोजगार युवक-युवतियों को चयनित किया गया। चयनित युवक-युवतियों को प्लेसमेंट के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। रोजगार मेले में विकासखंड प्रबंधक श्री दिलीप परते के साथ सर्वश्री कृष्णराव मकोड़े, रमेश धुर्वे व रमेश मिश्रा ने सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां उपस्थित थे।  

Tags :

जरूरी खबरें