Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: भोपाल,नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने यूपीएससी में सफलता पर कुमारी जागृति अवस्थी को दी बधाई

Aditi News Team

Sun, Sep 26, 2021

भोपाल।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दूसरा स्थान एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी जागृति अवस्थी के घर पहुँचकर बधाई दी। उन्होंने कु. जागृति अवस्थी को मिठाई खिलाकर एवं गुलदस्ता देकर शुभकामनाएँ दी।

मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा की मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। कु. जागृति ने पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। जागृति की सफलता दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तय किया है कि प्रदेश के सभी मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी, चाहे वो देश में पढ़ें या फिर विदेश में।

Tags :

जरूरी खबरें