Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों में 15 करोड़ हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाएंगे

जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

: भोपाल,बैरसिया रोजगार मेला – 327 युवाओं का चयन

Aditi News Team

Tue, Jan 19, 2021

भोपाल। बैरसिया में सोमवार को सम्पन्न हुए रोजगार मेला में 10 कंपनियों ने 327 युवाओं का चयन किया है। मध्यप्रदेश सरकार के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों को जिले में लगातार सफलता मिल रही है। शासकीय सेवा के साथ निजी उपक्रमों में भी भोपाल के युवाओं का चयन हो रहा है।  श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव एसडीएम बैरसिया के निर्देशन एवं एडीशनल एसपी ने ग्राम पंचायत भवन नजीराबाद में रोजगार मेले का शुभारंभ किया। ग्राम नजीराबाद के रोजगार मेले में 10 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें 335 युवाओं ने पंजीयन कराया। 327 युवाओं को रोजगार के लिए चयन हुआ।  इस अवसर पर ग्राम प्रभारी रामबाबू साहू, केदार तोमर विकासखंड बैरसिया ने रोजगार मेले में युवाओं को उचित मार्गदर्शन दिया। रोजगार मेले में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन किया।

Tags :

जरूरी खबरें