Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: भोपाल,मंडी बोर्ड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : मंत्री श्री पटेल<br>60 आश्रित परिवार के सदस्यों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

Aditi News Team

Tue, Jul 27, 2021

भोपाल। मंडी बोर्ड के लिये आज का दिन एतिहासिक दिन है। यह दिन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने समन्वय भवन में आयोजित एक सादे समारोह में कर्त्तव्य निर्वहन के दौरान विभाग के मृतक कर्मचारियों के 60 परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्यरत रहते हुए सामान्य मृत्यु और कोरोना से काल कवलित हुए कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति प्रदान की गई है। इस अवसर पर मंडी बोर्ड की प्रबंध संचालक सुश्री प्रियंका दास भी मौजूद थीं।

श्री पटेल ने बताया कि मंडी बोर्ड के 53 कर्मचारी और बीज निगम के 7 कर्मचारियों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। इनमें से 16 कर्मचारियों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई थी। उन्होंने बताया कि मण्डी बोर्ड में 37 को सहायक ग्रेड-3 के पद पर और 16 को भृत्य/चौकीदार के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री पटेल ने कहा कि विभाग द्वारा जुलाई माह में ही पहले भी मंडी बोर्ड 36 और कृषि विभाग में 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर अनुकम्पा नियुक्तियाँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे कि मृतक कर्मचारियों के परिजन को संबल प्रदान किया जा सके।

दो मिनिट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित सभी परिजनों के साथ दिवंगत आत्माओं की शांति के लिये दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

जरूरी खबरें