Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: भोपाल,रोज़गार मेला-सुजुकी मोटर्स में 328 बच्चों का प्लेसमेंट,105 चयनित युवा हुए मेहसाणा गुजरात के लिए रवाना

Aditi News Team

Thu, Jan 7, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों को जिले में लगातर सफलता मिल रही है। शासकीय सेवा के साथ निजी उपक्रमों में भी मप्र के युवाओं का चयन हो रहा है।    दिसम्बर में सम्पन्न हुए मेला में चयनित 105 युवा गुरुवार को आईं टी आई गोविंदपुरा से  सुजुकी मोटर्स मेहसाणा गुजरात के लिए रवाना किया गया । इन सभी छात्रों को संचालक कौशल  शिक्षा श्री  धनराजू एस ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री ठाकुर और आईं टी आई के प्राचार्य ने भी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर में सुजुकी मोटर्स द्वारा कैंपस सिलेक्शन शिविर का किया गया था जिसमें  संभागीय आईं टी आई   गोविंदपुरा  मे सुजुकी मोटर्स के अधिकारियो ने 328 युवाओं को साक्षात्कार के बाद चयनित किया था।जिनमें से 105 बच्चो को आज 5 बसो से सुजुकी मोटर्स गुजरात के लिए रवाना किया गया है । इन सभी चयनित बच्चो को सुजुकी कंपनी द्वारा 19 हजार 400 रुपए के मासिक वेतन पर चयनित किया गया है।   जिला रोजगार अधिकारी श्री के एस मालवीय ने बताया कि भोपाल में लागातर इस प्रकार के प्रयास किए जा रहे जिससे तकनीकी शिक्षा के बाद तुरन्त कंपनी और निजी क्षेत्र में इनको रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। विगत दिनों भी 35 कंपनी ने रोजगार मेले में 1423 बच्चो का प्रारम्भिक रूप से चयन किया है जिनको जल्दी प्लेसमेंट मिल जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें