Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: वनों से रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Tue, Nov 24, 2020

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उमरिया जिले के ताला स्थित पर्यटन टूरिज्म होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में वनों से रोजगार के अवसर बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। वन एवं वन्य प्राणी रोजगार के लिए अति महत्वपूर्ण है इसके लिए बफर में सफर टूरिज्म को बढ़ावा वनोपज संग्रहण तथा वनीकरण के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। 25 नवंबर को उमरिया जिले के डगडौआ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मान कार्यक्रम के दौरान इन योजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी। आपने कहा कि वन ग्रामों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा।
         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं, जिसके नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। सभी जिले के कलेक्टर आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर इस संबंध में कदम उठाएंगे। आपने कहा कि उमरिया जिला कोरोना से ज्यादा प्रभावित नहीं है किंतु प्रदेश के कुछ जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं, इसके लिए रात में भीड़-भाड़ कम करने के लिए रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जाएंगे शादी-विवाह खुले मैदान में होंगे तथा इन कार्यक्रमों में सीमित संख्या में लोग भाग ले सकेंगे। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

Tags :

जरूरी खबरें