Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

: अद्भुत अविस्मरणीय जीत - श्रीमती सिंधिया

Aditi News Team

Fri, Aug 6, 2021

खेल मंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को दी जीत की बधाई,विवेक सागर और नीलकांता शर्मा को 1-1 करोड़ के सम्मान राशि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का माना आभार

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम का प्रर्दशन अद्भुत एवं अविस्मरणीय था। टीम ने इतिहास रचा है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि 41 साल बाद देश को ओलम्पिक पदक मिला है। भारत ने जर्मनी के साथ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर 5-4 से जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने चार बार की ओलम्पिक गोल्ड मेडल वीनर टीम को हरा कर यह गौरव हासिल किया है।

विवेक सागर-नीलाकान्ता शर्मा को मिलेगा एक-एक करोड़

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर और नीलकान्ता शर्मा को एक-एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। यह प्रोत्साहन युवाओं को प्रेरित करेगा। श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का खिलाडियों के मनोबल बढ़ाने और हर संभव सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कि इस जीत ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों में पुन: नई ऊर्जा जागृत की है। प्रदेश में हॉकी के 15 फीडर सेन्टर संचालित हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में ओलम्पिक में हमारी अकादमी के ज्यादा से ज्यादा बच्चे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करें।

Tags :

जरूरी खबरें