Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

: आदि शंकराचार्य की जयंती पर हुआ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Tue, Apr 25, 2023
आदि शंकराचार्य की जयंती पर हुआ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन नरसिंहपुर।अद्वैत वेदांत के प्रणेता, जगतगुरू श्री आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर "आचार्य शंकर-जीवन दर्शन" विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन डाइट सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती पर शुभकामनायें दी। उन्होंने आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा भारत की अखंडता, सांस्कृतिक मूल्यों के लिए किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वामी अमृतानंद महाराज ने कहा कि जैसे वृक्ष अपने फल स्वयं नहीं खाते, नदियां अपना जल स्वयं नहीं पीती, बल्कि लोक कल्याण के लिए सभी को फल एवं जल मिलता है। उसी प्रकार संत लोक कल्याण के लिए कार्य करते हैं। इसी तरह आदि गुरू शंकराचार्य ने लोक मंगल एवं लोक कल्याण के लिए कार्य किया। उन्होंने सनातन संस्कृति के पुनरोद्धार के लिए कार्य किया। कार्यक्रम में डॉ. अनंत दुबे ने आदि गुरू शंकराचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आचार्य शंकर के जीवन दर्शन के महत्व को प्रतिपादित किया। डॉ. दुबे ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत की सांस्कृतिक एकता, अखंडता तथा संपूर्ण जगत के कल्याण और शांति के लिए कार्य किया। जिला समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने आदि गुरू शंकराचार्य के जीवन दर्शन के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित किया। उन्होंने आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा देश के सांस्कृतिक मूल्यों एवं अखंडता के लिए किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन श्री शशिकांत मिश्रा ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें