Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: गाडरवारा, बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ 

Aditi News Team

Thu, Jan 12, 2023
बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रारंभ गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे खेलो के प्रति रुचि जागृत करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से साईंखेड़ा विकासखण्ड की विकासखंड स्तरीय रात्रि कालीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर बीती रात किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, प्राचार्य अनूप शर्मा एवं जयमोहन शर्मा ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शिक्षको ने बैच लगाकर किया। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण ने अपने उदबोधन में कहा कि विभागीय कार्यो के उपरांत थकावट दूर करने के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन एक सराहनीय कार्य है। सभी शिक्षको को इसमे सहभगिता करना चाहिए। बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि शिक्षको एवं कर्मचारियों के लिए बेडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन से उनकी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्रम को प्राचार्य अनूप शर्मा एवं जयमोहन शर्मा ने भी संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन को सराहा। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई अनुज जैन ने किया। प्रतियोगिता का स्वागत डबल्स मैच बीईओ, बीआरसी एवं प्राचार्यो की टीमो के मध्य हुआ जिसमें प्राचार्यो की टीम ने बीईओ व बीआरसी की टीम को हराया। इसके अलावा डबल्स मैचों में बीटीआई संकुल ने आदर्श संकुल, आमगांव छोटा संकुल ने पलोहबड़ा संकुल को एवं कन्या नवीन गाडरवारा संकुल ने कन्या शाला संकुल को हराया। सिंगल्स मैचों में आमगांव छोटा संकुल एवं बीआरसी संकुल ने शुरुआती मैच जीते। मैचो में एम्पायर की भूमिका इलियास खान ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, पीटीआई विक्रम शर्मा, सत्यप्रकाश ढिमोले, प्रकाश नामदेव, गुंचिलाल कोष्टी, यशपाल राजपूत, भूपेश ठाकुर, रामकुमार कौरव,मधुसूदन पटैल, के के दुबे, कैलाश वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, प्रशांत पटेल,कृष्णकांत गुर्जर, पंकज स्थापक, रामेश्वर कहार सहित अन्य का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें