Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: पचमढ़ी प्रदेश का नंबर 1 टूरिज्म स्पॉट, एस विश्वनाथन ,पचमढ़ी में मैराथन का तृतीय संस्करण आयोजित

Aditi News Team

Sun, Oct 3, 2021

पचमढ़ी। प्रदेश के खूबसूरत हिल स्‍टेशन पचमढ़ी के नैसर्गिक सौन्‍दर्य और प्राकृतिक वातावरण से पर्यटकों को रूबरू कराने तथा पर्यटन के लिए अधिक से अधिक सैलानियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मध्‍यप्रदेश टूरिज्‍म बोर्ड द्वारा ''''पचमढ़ी मैराथन'''' का तृतीय संस्करण आयोजित किया गया। राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री एस विश्वनाथन ने कहा कि मैराथन के आयोजन से प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍य पर्यटन (वेलनेस टूरिज्‍म) एवं एक्टिव हॉलीडेज कांसेप्ट को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास किया जा रहा है। पचमढ़ी प्रदेश का नंबर वन टूरिज्म स्पॉट है। यहां साल भर सभी मौसम चाहे सर्दी हो या बरसात, देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं और प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। श्री विश्वनाथन ने कहा कि पचमढ़ी में प्रोफेशनल मैराथन आयोजित किए जाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है । उन्होंने पचमढ़ी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
इस अवसर पर कमांडेंट एईएस सेंटर पचमढ़ी ब्रिगेडियर श्री गिरीश गर्ग , कलेक्टर होशंगाबाद श्री नीरज कुमार सिंह, फील्ड डायरेक्टर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्री एल कृष्णमूर्ति सहित पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
 तीन श्रेणियों में आयोजित हुई मैराथन, विजेताओं को फ्री स्टे वाउचर
मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। पांच किमी,10 किमी और 21 किमी की तीनो श्रेणियों को क्रमश:-‘फैमिली फन रन’, ‘एंड्योरेंस रन’ और ‘धूपगढ़ पहाड़ी रन’ नाम दिया गया। टूरिज्म बोर्ड ने मैराथन में भाग लेने वाले सभी धावकों को टी-शर्ट, आरएफआईडी टाइमिंग चिप, रूट सपोर्ट, फिनिशर्स मेडल और ई- सर्टिफिकेट प्रदान किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता के शीर्ष तीन धावकों को अतिथियों ने ट्राफी और दो रात्रि और तीन दिवस के फ्री स्‍टे वाउचर प्रदान किये गए।
 मैराथन के पहले संस्करण की अपार सफलता से प्रतिवर्ष मैराथन का सिलसिला शुरू
मैराथन का पहला संस्‍करण वर्ष 2018 में 22 जुलाई 2018 को आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 800 पर्यटको ने भाग लिया था। प्रथम संस्‍करण की अपार सफलता के बाद इस मैराथन को मध्‍यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इसका दूसरा संस्‍करण वर्ष 2019 में 21 जुलाई 2019 को आयोजित किया गया, जिसमें भी लगभग 800 -1000 पर्यटको ने हिस्‍सा लिया। कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत वर्ष 2020 में इस मैराथन आयोजन नहीं हो सका था।
कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित हुई मैराथन
मैराथन में कोविड -19 को ध्‍यान में रखते हुए मैराथन समस्‍त बचाव व सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए सीमित प्रतिभागियों के साथ आयोजित की गयी। भाग लेने वाले सभी पर्यटको को पूर्ण रूप से कोविड वैक्सीनटेड  होना और कोविड टेस्‍ट की नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्‍तुत करना अनिवार्य था।

Tags :

जरूरी खबरें