Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

श्री अरविंद घोष जी की 154वीं जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

"साधनों का उपयोग करें,उपभोग और आसक्ति से बचें" निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज

अब राखी केवल धागा नहीं,न रिश्तों की कोई रस्म भर है, यह उस विश्वास का नाम है, जो हर रिश्ते के साथ खड़ा है।

पोहा दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के इस्तेमाल होने की आ रही जानकारी

: भोपाल,बैडमिंटन अकादमी के साथ इंदौर, जबलपुर और भोपाल में भी शुरू होंगे फीडर सेंटर<br>खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की समीक्षा

Aditi News Team

Thu, Oct 28, 2021

भोपाल । मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिये तैयार करने के लिये लगातार नित नए प्रयास किये जा रहे हैं। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया प्रदेश की विभिन्न अकादमियों की हर सप्ताह समीक्षा करती हैं। इस श्रंखला में बुधवार को उन्होंने बैडमिंटन अकादमी की द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित भारतीय बैडमिंटन प्रशिक्षक श्री पुलेला गोपीचन्द की उपस्थिति में समीक्षा की।खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में ग्वालियर स्थित बैडमिंटन अकादमी के अतिरिक्त अब इंदौर, भोपाल और जबलपुर में फीडर सेंटर शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही बैडमिंटन अकादमी के लिये टेलेंट सर्च भी आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विज्ञापन निकाल कर स्थानीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी अकादमी से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करें।श्रीमती सिंधिया ने कहा कि टेलेंट सर्च के माध्यम से नई प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। अकादमी के लिये दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन किया जायेगा। ग्वालियर स्थित बैडमिंटन अकादमी के बालक खिलाड़ियों को एक माह के लिये गोपीचन्द अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिये भेजा जायेगा।श्री पुलेला गोपीचन्द ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों के लिये अच्छा माहौल है। उन्होंने कहा कि वे अपनी अकादमी में इन प्रतिभाओं को एडवांस ट्रेनिंग देने के लिये तैयार हैं। श्री गोपीचन्द ने कहा कि मध्यप्रदेश में बैडमिंटन नए सिरे से पुन: शुरू होगा। बैठक में खिलाड़ियों के उपकरणों, किट, बैडमिंटन रैकेट, शटल कॉक, नेट आदि व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।प्रमुख सचिव खेल श्री गुलशन बामरा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता, न्यूट्रीशनिस्ट सुश्री अनुराधा शर्मा उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें