Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड एवं फर्जी लिंक से बचाव की जानकारी

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

: सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड बनाएगी शहर के सभी 48 वार्डों में सुंदर स्मार्ट पार्क,जिला अस्पताल में ई-टिकिटिंग हॉल, रैन बसेरा के साथ ही बनेगा स्मार्ट पार्क एवं पार्किंग

Aditi News Team

Tue, Feb 16, 2021

सागर। स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत सागर के सभी 48 वार्डों में अत्याधुनिक उपकरणों सहित पार्क का निर्माण सागर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जायेगा। जिनमें ओपन जिम, बच्चों के खेलने हेतु झूले स्लाइड्स, सुंदर हरियाली, फाउंटेन, बैठने हेतु बैंच, लाईटिंग, महिला, पुरूष एवं दिव्यांगों हेतु अलग-अलग टॉयलेट्स आदि सुविधाएं स्थल उपलब्धता अनुसार दी जायेंगी। जिससे प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को अपने घर के पास ही परिवार, बच्चों एवं दोस्तों के साथ प्रसन्नता से पार्क का आनंद लेने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पार्कों के निर्माण से शहर में हरियाली का स्तर भी बढ़ेगा। स्वच्छ वायु के साथ शहर की सुन्दरता भी बढ़ेगी।
    सागर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट स्वस्थ सागर के निर्माण हेतु जिला अस्पताल में सिविल कार्य एवं सुद्रढ़ आईटी प्रबंधन के साथ ई-टिकटिंग हॉल बनाया जा रहा है। जहां टिकिट काउंटर, बैठने हेतु चेयर्स, स्वच्छ पेय जल, टॉयलेट्स आदि का निर्माण किया जायेगा साथ ही मरीजों का ऑनलाइन डाटा कलेक्ट कर रिकार्ड तैयार किया जायेगा। योजना के अनुसार जिला अस्पताल में आमजन के स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रबंधन करने और प्रक्रिया में समय बचाने के लिए मदद करने की दृष्टि से ई-स्वास्थ बिना फाइलों और कागजात के मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का प्रबंधन करने में सहायक होगा।
    इसके साथ ही जिला अस्पताल में लोगों को ठहरने हेतु डोरमेटरी बेड, टॉयलेट आदि सर्वसुविधा युक्त रैन बसेरा का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे सर्दी एवं बारिस जैसे मौसम में जरूरतमंद नागरिकों को रात गुजारने हेतु एक उत्तम व्यवस्था मिलेगी। जिला अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों सहित सुंदर स्मार्ट पार्क एवं वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थित पार्किंग का भी निर्माण किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें