Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

: जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग गरियाबंद के तत्वाधान में मैनपुर प्रो कबड्डी का किया गया आयोजन

Aditi News Team

Fri, Nov 4, 2022
मैनपुर ब्लॉक स्तरीय कुल 16 स्थानीय टीमों ने लिया भाग मैनपुर प्रो कबड्डी प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को मिला 20,000 नगद व ट्रॉफी ।गरियाबंद - आज मैनपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में (मैनपुर प्रो कबड्डी) का किया गया आयोजन, आयोजन के मुख्य अतिथि गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कम्बले रहे। मैनपुर ब्लॉक स्तरीय (मैनपुर प्रो कबड्डी) में कुल 16 स्थानीय टीमों ने भाग लिए सभी टीमों का बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन रहा। आज के मैनपुर प्रो कबड्डी आयोजन का विजेता ग्राम खम्हारीपारा प्रथम जिन्हें 20,000 नगद एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार विजेता ग्राम मैनपुर खुर्द 10,000 नगद व ट्रॉफी, तृतीय पुरस्कार विजेता ग्राम ठेमली 5,000 नगद व ट्रॉफी, चतुर्थ पुरस्कार विजेता ग्राम मैनपुर कला 5,000 नगद व ट्रॉफी दिया गया। खेल के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले बेस्ट रेडर डीग्गु ग्राम खम्हारीपारा को 1100 रूपए नगद, बेस्ट डिफेंडर लक्ष्मण यादव ग्राम खम्हारीपारा नगद 1100 रुपए, ऑलराउंडर दिनेश दीवान मैनपुर कला 1100 रुपए नगद पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा खेल के आयोजन उद्देश्य के संबंध में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल के तर्ज में आज जिला प्रशासन व पुलिस विभाग गरियाबंद के द्वारा संयुक्त रूप से मैनपुर में (मैनपुर प्रो कबड्डी) का आयोजन किया गया खेल के माध्यम से आम जनता से आपसी मेल मिलाप एवं ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस खेल का आयोजन किया गया है। खेल में बहुत ही उत्साह पूर्वक स्थानीय युवकों के द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

Tags :

जरूरी खबरें