Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Gadarwara शिक्षक एकादश ने अधिवक्ता एकादश को हराया

Aditi News Team

Thu, Mar 4, 2021


गाडरवारा। बुधवार की रात स्थानीय रुद्र कालेज मैदान पर गाडरवारा प्रीमियर लीग के अन्तर्गत रात्रिकालीन प्लास्टिक बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए प्रदर्शन मैच में शिक्षक एकादश ने अधिवक्ता एकादश को रोमांचक मैच में 9 रनों से हराया। टॉस जीतकर शिक्षक एकादश के कप्तान मधुसूदन पटैल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया , टीम के ओपनर बल्लेबाज अमित पटेल के 60 रन, आरिज खान के 50 की बदौलत शिक्षक एकादश ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी अधिवक्ता एकादश की टीम धनराज पटैल की शानदार बल्लेबाजी से मजबूत स्तिथि में थी एवं उसे अंतिम ओवर में 20 रनों की जरूरत थी लेकिन शिक्षक एकादश के कप्तान मधुसूदन पटैल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अधिवक्ता एकादश टीम सिर्फ 11 रन बना पाई और 9 रनों से मैच हार गई। उल्लेखनीय है की शिक्षक एकादश की टीम में स्कूल शिक्षा विभाग से कोच मुकेश पटैल, सहायक कोच अनुज जैन, टीम मैनेजर विक्रम शर्मा के अलावा कप्तान मधुसूदन पटैल , अमित पटैल, विजय नामदेव, विजेंद्र कौरव,रामेश्वर कहार, अखिलेश शर्मा, आरिज खान, राहुल वाल्मीक, रमेश खंगार, रत्नेश विश्वकर्मा, आलोक शर्मा एवं अधिवक्ता एकादश में कप्तान सुरेंद्र गुर्जर के अलावा महेंद्र त्रिपाठी, धनराज पटैल, सतेंद्र शर्मा, राहुल श्रीवास्तव , मनीष पटेल सहित अन्य शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें