: राम-राज्य शॉर्ट फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ प्रदर्शित, जिसमें दिखेंगे नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार
Thu, Feb 20, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू
राम-राज्य शॉर्ट फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ प्रदर्शित, जिसमें दिखेंगे नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार
नरसिंहपुर विगत दिवस नो फिकर संस्था द्वारा निर्मित पहली शॉर्ट फिल्म “रामराज्य” का मोशन पोस्टर सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया गया, मोशन पोस्टर में बताया गया की रामराज्य शॉर्ट फिल्म 6 अप्रैल रामनवमी के दिन प्रदर्शित की जाएगी, रामराज्य शॉर्ट फिल्म में नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार भी मुख्य भूमिका अदा करने वाले है जिसमें दीपक मालवीय चाय वाले के किरदार में दिखेंगे वहीं ख़ुशी ढिमोले फूल बेचने वाली की भूमिका में नज़र आयेंगी, मोशन पोस्टर में रामराज्य शॉर्ट फिल्म से अपने अभिनय सफ़र की शुरुआत करने जा रहे नो फिकर संस्था के संस्थापक अभिनव मुखुटी को बड़ी बड़ी दाड़ी और बिखरे बालों के अंदाज में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें बैकग्राउंड में बोले गए संवाद से चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाए गए है, वैसे आपको बता दें इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन एवं पटकथा लेखन भी अभिनव के द्वारा ही किया गया है, इस शॉर्ट फिल्म को बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शूट किया जा रहा है जिसमें इंदौर, सिवनी, सिंगरौली, छिन्दवाड़ा, मुरैना, बैतूल, कटनी, अशोक नगर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 कलाकारों ने अभिनय किया है, रामराज्य शॉर्ट फिल्म में सभी वर्ग ब्राम्हण, ठाकुर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समुदाय के कलाकार अभिनय कर रहे है, इस शॉर्ट फिल्म में शिक्षा, किसानों की समस्या, जातिवाद, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और दल बदल जैसे विषयों पर व्यंगात्मक चित्रण किया गया है, रामराज्य शॉर्ट फिल्म के निर्देशक अभिनव मुखुटी ने बताया की यह शॉर्ट फिल्म वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है जिसका मकसद आम जनता के वास्तविक दर्द को सरकार तक पहुंचाना है।
: नगर देवरी में हॉकी के महाकुंभ के फाइनल में नासिक ने केरल को हराकर खिताब जीता
Sun, Feb 2, 2025
हॉकी के महाकुंभ में नासिक ने केरल को 4_2 से हराकर फाइनल खिताब जीता
KamarRana
रायसेन देवरी __रायसेन जिले के नगर देवरी में आयोजित 'शहीद प्रकाश स्मृति हॉकी प्रतियोगिता' का समापन समारोह नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में हुआ।
29 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाला हॉकी के महाकुंभ का आयोजन मैं देश भर से अनेक टीमों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता न केवल शहीद प्रकाश चंद गुप्ता जी की स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास है, बल्कि हमारे युवाओं को खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित करने का एक माध्यम भी है।
खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। यह हमें
सिखाता है कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रयास और समर्पण।
सुबह खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में नासिक ने सिवनी को, और केरल ने उज्जैन को, हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों की तादाद में दर्शक उपस्थित थे। इस मैच में नासिक ने केरल को 4--2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता।
इस मैच में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे, और विजेता टीम नासिक को 51 हजार रुपए की राशि एवं शील्ड दी।
वही उपविजेता टीम केरल को 31000 की राशि और शील्ड अपने हाथों से केरल की टीम को दी ।
राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार की राशि51000 नगर के पूर्व प्राचार्य केके शर्मा द्वारा दी गई वहीं दूसरी 31 हजार रुपए की राशि नगर के लक्ष्मी नारायण चौरसिया द्वारा दी गई थी।
अंत में मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शहीद प्रकाश स्टेडियम को और अच्छा बनाने के लिए राशि की घोषणा की।
यह मैच नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया था।
इस मैच को करवाने में मुख्य रूप से भूमिका पार्षद लईक रहमान, पप्पू रघु, सैयद खालिद, पीयूष गुप्ता, अयाज खान, संजू मास्टर, मलखान मेहरा ,के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्यों और नगर के गणमान्य लोगों का सहयोग से हुई।
विशेष रूप से कॉमेंटेरी खलीकुर रहमान नाना, अनिल पुरोहित, छुटटू कंडक्टर और जाहिद अली ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री केशव पटेल जी, नगर परिषद् देवरी के अध्यक्ष श्री रविंद्र रघुवंशी जी, नगर परिषद् देवरी के उपाध्यक्ष श्री जगदीश चौरसिया जी, नगर परिषद् उदयपुरा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ब्रजेन्द्र राजपूत जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पोहप सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री कपिल लोधी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील लोधी जी, श्री शिवकुमार दुबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद दुबे जी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यगण व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
: आज होगा नगर देवरी में हॉकी के महाकुंभ का आगाज
Wed, Jan 29, 2025
आज होगा नगर देवरी में हॉकी के महाकुंभ का आगाज
Kamarrana
देवरी रायसेन___ नगर देवरी के शहीद प्रकाश स्टेडियम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है।
यह हॉकी टूर्नामेंट आज 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा
इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी-बड़ी टीम भाग लेंगी
इस टूर्नामेंट में प्रथम इनाम डॉ अनुराग शर्मा की ओर से 51 हजार रखा गया है, तो दूसरा इनाम संजू मास्टर जी के पिता श्री लक्ष्मी नारायण चौरसिया जी की ओर से 31000 रखा गया है।
टूर्नामेंट नगर परिषद देवरी के अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी
की अध्यक्षता में किया जा रहा है।
आज लगभग 12:00 बजे मैच की शुरुआत होगी
इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए इस समय रतलाम अमरावती कटनी इटारसी होशंगाबाद की टीमें पहुंच चुकी है।