Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

घी (200 ml) के एक विशिष्ट बैच को प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित घोषित कर पूरे प्रदेश में उसकी बिक्री,वितरण,सप्लाई पर रोक

संस्कृति पलोड ने एक साथ दोनों ग्रुप उत्तीर्ण कर पास की CA परीक्षा,

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है

निर्यापक श्रमण मुनि समतासागर महाराज ने कहा मोक्ष का मार्ग शरीर के बल से नहीं,बल्कि आत्मा के संकल्प बल से प्रशस्त होता,

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान बचाने के नारे के साथ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेस

: राम-राज्य शॉर्ट फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ प्रदर्शित, जिसमें दिखेंगे नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार

Aditi News Team

Thu, Feb 20, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू  राम-राज्य शॉर्ट फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ प्रदर्शित, जिसमें दिखेंगे नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार नरसिंहपुर विगत दिवस नो फिकर संस्था द्वारा निर्मित पहली शॉर्ट फिल्म “रामराज्य” का मोशन पोस्टर सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर प्रदर्शित किया गया, मोशन पोस्टर में बताया गया की रामराज्य शॉर्ट फिल्म 6 अप्रैल रामनवमी के दिन प्रदर्शित की जाएगी, रामराज्य शॉर्ट फिल्म में नरसिंहपुर जिले के दो कलाकार भी मुख्य भूमिका अदा करने वाले है जिसमें दीपक मालवीय चाय वाले के किरदार में दिखेंगे वहीं ख़ुशी ढिमोले फूल बेचने वाली की भूमिका में नज़र आयेंगी, मोशन पोस्टर में रामराज्य शॉर्ट फिल्म से अपने अभिनय सफ़र की शुरुआत करने जा रहे नो फिकर संस्था के संस्थापक अभिनव मुखुटी को बड़ी बड़ी दाड़ी और बिखरे बालों के अंदाज में प्रदर्शित किया गया है, जिसमें बैकग्राउंड में बोले गए संवाद से चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाए गए है, वैसे आपको बता दें इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन एवं पटकथा लेखन भी अभिनव के द्वारा ही किया गया है, इस शॉर्ट फिल्म को बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शूट किया जा रहा है जिसमें इंदौर, सिवनी, सिंगरौली, छिन्दवाड़ा, मुरैना, बैतूल, कटनी, अशोक नगर सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 21 कलाकारों ने अभिनय किया है, रामराज्य शॉर्ट फिल्म में सभी वर्ग ब्राम्हण, ठाकुर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और मुस्लिम समुदाय के कलाकार अभिनय कर रहे है, इस शॉर्ट फिल्म में शिक्षा, किसानों की समस्या, जातिवाद, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और दल बदल जैसे विषयों पर व्यंगात्मक चित्रण किया गया है, रामराज्य शॉर्ट फिल्म के निर्देशक अभिनव मुखुटी ने बताया की यह शॉर्ट फिल्म वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रख कर बनाई जा रही है जिसका मकसद आम जनता के वास्तविक दर्द को सरकार तक पहुंचाना है।

Tags :

जरूरी खबरें