Monday 23rd of February 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

साहित्य के 'मातृभाषा रत्न' बने सुशील शर्मा: नेपाल से मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

"करेली रेलवे स्टेशन पर घटिया निर्माण और श्रमिक कानून का उल्लंघन"

गाडरवारा स्थित लोकन्यास क्रमांक 449/55 श्री देव रामजानकी जगदीश मंदिर : मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

Aditi News Team

Sun, Feb 22, 2026

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले , जांच की मांग तेज

गाडरवारा। गाडरवारा स्थित लोकन्यास क्रमांक 449/55 श्री देव रामजानकी जगदीश मंदिर के ट्रस्ट खाते से कथित अनियमित आहरण और संपत्ति के दुरुपयोग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। उक्त मामले में भाजपा नेता पवन पटेल ने क्षेत्रीय विधायक एवं परिवहन,शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह से सेवा सदन में मुलाकात कर एवं संबंधित लोकन्यास अधिकारी एसडीएम को लिखित शिकायत देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।

भाजपा नेता पवन पटेल ने आरोप लगाया है कि मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से महंत गोविंद दास ने बिना विधिवत प्रस्ताव और स्वीकृति के बड़ी राशि निकाली गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंदिर के खाते में लगभग 80–90 लाख रुपये की राशि जमा थी, जिसका उपयोग मंदिर की संपत्ति, जनहित एवं धार्मिक कार्यों के लिए होना था। आरोप है कि दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच लगभग 40 लाख रुपये निकाले गए, जिनके उपयोग का स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर राशि आहरित की गई तथा इस संबंध में सक्षम अधिकारियों को जानकारी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक खाते पर रोक लगाने, निकाली गई राशि की जांच/ऑडिट कराने और मंदिर की चल-अचल संपत्तियों के सत्यापन की मांग की गई है। कलेक्टर द्वारा पूर्व मे दिए गए डमरू घाटी के पीछे स्थित मंदिर की जमीन के सीमांकन के आदेश का भी पालन नहीं हुआ है। मंदिर की जमीन पर आसपास के किसानों का अवैध कब्जा भी है।

शिकायत की प्रतिलिपि संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी प्रेषित की गई है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि धार्मिक संस्थान की संपत्ति और आमजन की आस्था सुरक्षित रह सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री देव रामजानकी जगदीश मंदिर के ट्रस्ट

जरूरी खबरें