गाडरवारा चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत : सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Aditi News Team
Thu, Oct 29, 2026
प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान : सेक्टर बसुरिया में ग्राम विकास समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
चीचली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड चीचली अंतर्गत सेक्टर बसुरिया में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम बसुरिया में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया द्वारा विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई अहिरवार, जनपद सदस्य श्रीमती विनीता मेहरा, श्रीमती रेखा कुशवाहा द्वारा माँ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रशिक्षण में सचिव रामेश्वर वर्मा ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे ने समितियों के दायित्व, कार्यप्रणाली, दस्तावेजीकरण एवं जनसूचना केंद्र के संचालन के बारे में बताया।
*इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई अहिरवार ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां ग्राम विकास की रीढ़ हैं, इनके माध्यम से ही शासन की योजनाएं और जन अभियान परिषद के कार्यक्रम गांव-गांव तक पहुँच रहे हैं, सभी समितियां पूरी निष्ठा से कार्य करें।*
परामर्शदाता शिवम राजपूत ने MPJAN एप्लीकेशन एवं MIS पोर्टल पर समय पर फीडिंग करने के महत्व को बताया। कार्यक्रम को समाजसेवी चंद्रप्रकाश वर्मा, रामकृष्ण राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का समापन स्वच्छता एवं नशामुक्ति की शपथ तथा पौधरोपण के साथ हुआ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गाडरवारा चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधा बाई अहिरवार