: स्पेशल ओलंपिक भारत मध्यप्रदेश कि मानसिक दिव्यांग टीम ने जीते मैडल
Sat, Apr 1, 2023
स्पेशल ओलंपिक भारत मध्यप्रदेश कि मानसिक दिव्यांग टीम ने जीते मैडलस्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 29 से 31 मार्च 2023 को बैटमिंटन, रोलर स्केटिंग व साइकिलिंग का नेशनल गेम एस ओ भारत हरियाणा के सहयोग से गुरुग्राम में आयोजित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता में स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की पदक तालिका-बैटमिंटन- सुमन्त काले भोपाल- कांस्य पदक, अभिषेक विश्वकर्मा उज्जैन- चौथा स्थान, कोच आशीष अर्गल भोपाल, चारु वर्मा उज्जैन- कांस्य पदक, अक्षिता जैन, कोच सिमरन तिवारी सीहोर, उज्जैन- रजत पदक, रोलर स्केटिंग- माही साहू भोपाल- स्वर्ण, कांस्य पदक, मिष्टी अमले भोपाल- स्वर्ण पदक व चतुर्थ स्थान, कोच शुभा अरोरा भोपाल।साइकिलिंग- माधवी सिंह इंदौर- छठवा स्थान, नम्रता ठाकुर इंदौर- पाँचवा स्थान, कोच अनिता ज्ञानी उज्जैन, दिव्यांशु चौधरी इंदौर- कांस्य पदक, सागर अग्रवाल नरसिहपुर- रजत पदक, विशाल विश्वकर्मा नरसिहपुर- चतुर्थ स्थान कोच सूरज चौरसिया उज्जैन प्राप्त किया।एस ओ भारत मध्यप्रदेश टीम दिनांक 01 अप्रेल 2023 को प्रातः 6:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर शान-ए-भोपाल ट्रैन से आगमन हुआ।उक्त प्रतियोगिता में सम्मलित होने वाले खिलाड़ियों व कोचेस को श्री दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री एहितेशाम उद्दीन एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, प्रतिभा श्रीवास्तव नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, आनद दुबे एस् ओ भारत नरसिंहपुर मध्यप्रदेश कोचेस श्री भूपेंद्र भट्ट, स्नेहलता बारस्कर, डिलेश्वरी कटरे, श्वेता त्रिवेदी, इशिका दीक्षित, काजल छत्रसाल, प्रियंका जोनवाल, श्री कमलेश रजक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, अभिभावक श्री सुधीर काले, श्रीमती मंजरी काले, श्री विजय अमले, श्रीमती जया अमले, श्री सुभाष साहू, श्रीमती संगीता साहू ने अभिनंदन, आशीर्वाद व शुभ कामनाएँ दी।
: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया
Fri, Mar 31, 2023
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन स्थित पुलिस बैरक में पुलिस कर्मियों के लिए बैडमिंटन कोर्ट का भूमि-पूजन किया। साथ ही गेती चला कर निर्माण कार्य की शुरूआत की। प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा एवं अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को बताया गया कि सर्वसुविधायुक्त बैडमिंटन हॉल 212.94 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनेगा। इसमें इंडोर हॉल के साथ टॉयलेट व्यवस्था भी होगी। निर्माण कार्य की लागत 1 करोड़ रूपए अनुमानित है।
: उदयपुरा जीवन जीने की कला सिखाते हैं खेल:डा देवेंद्र धाकड
Fri, Mar 24, 2023
जीवन जीने की कला सिखाते हैं खेल:डा देवेंद्र धाकडवीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की स्मृति में उदयपुरा के मोहड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई! इसमें मुख्य अतिथि के रूप में यूरोलॉजिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेंद्र धाकड़ सम्मिलित हुए।फाइनल मैच में डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ दोनों टीमों का परिचय लियाइस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में थाला टीम ने प्रथम और केतोघान टीम ने द्वितीय इनाम जीता ।
प्रतियोगिता में डा देवेंद्र धाकड,हेमराज चौहान,डा दिनेश दीक्षित,जनप्रति निधि लक्षमण सिंह मुक़द्दमा भल्लु लोधी सरपंच विजय सिंह लोधी पूर्व सरपंच निरंजन पटैल दुलीचन्द लोधी,केदार लोधी ब्रजेश लोधी ओमकार लोधी छोटू लोधी सीताराम नोरिया,यशपाल लोधी रामशरूप नोरिया नारायण लोधी अनुज शर्मा बिमलेश लोधी बिकेश लोधी गौतम लोधी नेपाल लोधी,दामोदर लोधी एवं ग्राम वासी रहे!