Sunday 4th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिज्ञा परिहार की उपस्थिति में

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

: स्पेशल ओलंपिक भारत मध्यप्रदेश कि मानसिक दिव्यांग टीम ने जीते मैडल

Aditi News Team

Sat, Apr 1, 2023
स्पेशल ओलंपिक भारत मध्यप्रदेश कि मानसिक दिव्यांग टीम ने जीते मैडल स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 29 से 31 मार्च 2023 को बैटमिंटन, रोलर स्केटिंग व साइकिलिंग का नेशनल गेम एस ओ भारत हरियाणा के सहयोग से गुरुग्राम में आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश की पदक तालिका-बैटमिंटन- सुमन्त काले भोपाल- कांस्य पदक, अभिषेक विश्वकर्मा उज्जैन- चौथा स्थान, कोच आशीष अर्गल भोपाल, चारु वर्मा उज्जैन- कांस्य पदक, अक्षिता जैन, कोच सिमरन तिवारी सीहोर, उज्जैन- रजत पदक, रोलर स्केटिंग- माही साहू भोपाल- स्वर्ण, कांस्य पदक, मिष्टी अमले भोपाल- स्वर्ण पदक व चतुर्थ स्थान, कोच शुभा अरोरा भोपाल। साइकिलिंग- माधवी सिंह इंदौर- छठवा स्थान, नम्रता ठाकुर इंदौर- पाँचवा स्थान, कोच अनिता ज्ञानी उज्जैन, दिव्यांशु चौधरी इंदौर- कांस्य पदक, सागर अग्रवाल नरसिहपुर- रजत पदक, विशाल विश्वकर्मा नरसिहपुर- चतुर्थ स्थान कोच सूरज चौरसिया उज्जैन प्राप्त किया। एस ओ भारत मध्यप्रदेश टीम दिनांक 01 अप्रेल 2023 को प्रातः 6:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर शान-ए-भोपाल ट्रैन से आगमन हुआ। उक्त प्रतियोगिता में सम्मलित होने वाले खिलाड़ियों व कोचेस को श्री दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री एहितेशाम उद्दीन एस ओ भारत मध्यप्रदेश, श्री राजेन्द्र बारस्कर नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, प्रतिभा श्रीवास्तव नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्यप्रदेश, आनद दुबे एस् ओ भारत नरसिंहपुर मध्यप्रदेश कोचेस श्री भूपेंद्र भट्ट, स्नेहलता बारस्कर, डिलेश्वरी कटरे, श्वेता त्रिवेदी, इशिका दीक्षित, काजल छत्रसाल, प्रियंका जोनवाल, श्री कमलेश रजक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, अभिभावक श्री सुधीर काले, श्रीमती मंजरी काले, श्री विजय अमले, श्रीमती जया अमले, श्री सुभाष साहू, श्रीमती संगीता साहू ने अभिनंदन, आशीर्वाद व शुभ कामनाएँ दी।

Tags :

जरूरी खबरें