: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजा
Tue, Jan 10, 2023
कलेक्टर ने बरमान मेला की तैयारियों का लिया जायजानरसिंहपुर, 10 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बरमान मेला की तैयारियों का जायजा मंगलवार को मेला स्थल पर लिया। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्रीमती सृष्टि जयंत देशमुख एवं श्री मणिन्द्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने नर्मदा आरती, मंच, स्वच्छता एवं जल संवाद के कार्यक्रम, साफ- सफाई व कचरा प्रबंधन, पॉलीथिन प्रतिबंध, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती, नदी में गहराई के संकेतक लगाने व जल स्तर एक समान बनाये रखने, पार्किंग, सीसीटीव्ही, सूचना बोर्ड, बिजली आपूर्ति एवं कनेक्शन, फायर बिग्रेड आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि मां नर्मदा की भव्य आरती के लिए समुचित व्यवस्थायें की जायें। मेला स्थल पर साफ- सफाई रहे, इसके लिए कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। यह सुनिश्चित किया जावे कि मेला में सभी दुकानदार डस्टबिन रखें और उसी में कचरा डालें, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। पॉलीथिन के उपयोग को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये, अन्यथा जुर्माना लगाया जाये। लोगों द्वारा पूजन के निरमाल को नदी में नहीं डाला जाये, इसके लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये। कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि में नर्मदा नदी में जल स्तर एक समान बना रहे। इसके लिए उन्होंने बरगी परियोजना जबलपुर के अधिकारी को अवगत कराने एवं उनसे लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि बरमान कलां एवं खुर्द में मेला स्थल तक जाने वाले रास्तों में दुकानें बाहर नहीं निकली रहें, उन्हें अंदर करवाने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने नर्मदा नदी में गहराई के संकेतक व जाली लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बचाव के लिए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मिट्टी एवं गोबर के दियों के 10- 10 स्टॉल दोनों घाटों पर लगवाने के निर्देश दिये। पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े/ कागज की थैलियों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।
: सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Wed, Jan 4, 2023
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट मैदान अरेरा कालोनी में 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलास सारंग, मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ और भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बल्लेबाजी कर टूर्नांमेंट का शुभारंभ किया। बॉलिंग, डिजियाना ग्रुप के चेयरमेन श्री तेजेन्दर सिंह घुम्मन ने की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आईईएस ग्रुप की स्मारिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के प्रकोप से गत वर्षों में यहाँ टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। वर्ष 2023 की शुरूआत इस टूर्नामेंट के साथ हो रही है। साथ ही हमारा सौभाग्य है कि इस वर्ष प्रदेश में खेल इण्डिया यूथ गेम का भी आयोजन हो रहा है। पत्रकारों द्वारा अपने कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन के बीच खेलों के लिए समय निकालना उनकी सकरात्मकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंडर-19 आयु वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अभिलाष खाण्डेकर का सम्मान भी किया।
: साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमण
Sat, Dec 31, 2022
साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमणगाडरवारा । गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय साईंखेड़ा के प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, डमरू घाटी में शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के तहत उंन्होने महाविद्यालय के शैक्षिणक परिसर, विभिन्न विभागों एवम पुस्तकालय का भ्रमण किया । भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित उदबोधन कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. रामकुमार चौकसे ने छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों , शासन की योजनाओं के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश प्रक्रिया एवम विषय चयन में आए नए परिवर्तनों एवं कैरियर निर्माण के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। विदित हो कि कौशल विकास केंद्र में कपिल साहू ने केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं रोजगारोन्मुखी जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ए. के .जैन ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। प्रो आर के चौकसे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो . पी.एस. कौरव, मीडिया प्रभारी डा. सुनील शर्मा, खेल अधिकारी पिंटू दास , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण आर्य, स्थानीय बीटीआई हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा , के के राजोरिया एवम मधुसूदन पटेल उपस्थित रहे। शेक्षणिक भ्रमण में सरदार राजपूत, भानु राजपूत, मोनिका राय, शक्ति राजपूत, खीरसागर मेहरा , महिमा लोधी , पंकज पाठक आदि का योगदान सराहनीय रहा।