Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमण  

Aditi News Team

Sat, Dec 31, 2022
साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्रों ने किया शेक्षणिक भ्रमण गाडरवारा । गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीएम राईज विद्यालय साईंखेड़ा के प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, डमरू घाटी में शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के तहत उंन्होने महाविद्यालय के शैक्षिणक परिसर, विभिन्न विभागों एवम पुस्तकालय का भ्रमण किया । भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित उदबोधन कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. रामकुमार चौकसे ने छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों , शासन की योजनाओं के साथ-साथ नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश प्रक्रिया एवम विषय चयन में आए नए परिवर्तनों एवं कैरियर निर्माण के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। विदित हो कि कौशल विकास केंद्र में कपिल साहू ने केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं रोजगारोन्मुखी जानकारी दी। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. ए. के .जैन ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया। प्रो आर के चौकसे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो . पी.एस. कौरव, मीडिया प्रभारी डा. सुनील शर्मा, खेल अधिकारी पिंटू दास , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण आर्य, स्थानीय बीटीआई हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा , के के राजोरिया एवम मधुसूदन पटेल उपस्थित रहे। शेक्षणिक भ्रमण में सरदार राजपूत, भानु राजपूत, मोनिका राय, शक्ति राजपूत, खीरसागर मेहरा , महिमा लोधी , पंकज पाठक आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें