:
Tue, Dec 6, 2022
मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन नरसिंहपुर में स्टेडियम ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंड के करीब 620 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल, अध्यक्ष नगर पालिका नरसिंहपुर श्री नीरज महाराज, अध्यक्ष नगरपालिका पाटन श्री आचार्य जागेन्द्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजीत ठाकुर, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह, श्री सुदर्शन वैद्य, श्री संतोष सिंह राजपूत मौजूद थे।जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी बालक वर्ग में विकासखंड चीचली की टीम विजेता व सांईखेड़ा की टीम उपविजेता और बालिका वर्ग में विजेता नरसिंहपुर एवं उपविजेता गोटेगांव की टीम रही। खो- खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता विकासखंड नरसिंहपुर की टीम एवं उपविजेता गोटेगांव की टीम और बालिका वर्ग में विकासखंड नरसिंहपुर विजेता व उपविजेता सांईखेडा की टीम रही।व्हालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता विकासखंड सांईखेडा की टीम व उपविजेता नरसिंहपुर और बालिका वर्ग में विजेता विकासखंड नरसिंहपुर व उपविजेता सांईखेडा की टीम रही। इसी तरह फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता विकासखंड करेली की टीम व उपविजेता नरसिंहपुर की टीम रही।एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में करेली के दुर्गेश मेहरा प्रथम, सांईखेड़ा के हर्षित ठाकुर द्वितीय एवं नरसिंहपुर के रोहित वंशकार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में गोटेगांव के निहाल पटैल प्रथम, चीचली के अभिषेक कोडिया द्वितीय एवं करेली के नूरआलम तृतीय स्थान पर रहे।400 मीटर दौड़ में सांईखेड़ा के अर्पित ठाकुर प्रथम, करेली के नूरआलम द्वितीय और गोटेगांव के पुष्पेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। एक हजार मीटर दौड़ में सांईखेड़ा के प्रदीप अहिरवार प्रथम, गोटेगांव के पुष्पेन्द्र परसवार द्वितीय और करेली के शेखताकेव तृतीय स्थान पर रहे।जेवलिन थ्रो में चांवरपाठा के आदर्श पटैल प्रथम व करेली के अताउद्दीन द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में चांवरपाठा के आदर्श पटैल प्रथम, करेली के मो. शहादत द्वितीय व गोटेगांव के इन्द्रकुमार ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार एथलेटिक्स बालिका वर्ग एवं कुश्ती में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जिले में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
: भोपाल के कमला पार्क में 8 से 11 दिसंबर तक 'परी बाज़ार
Mon, Dec 5, 2022
भोपाल के कमला पार्क में 8 से 11 दिसंबर तक 'परी बाज़ार-2022' का आयोजन किया जा रहा है। इस बार परी बाज़ार में जनजातीय कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। जनजातीय कार्य विभाग के वन्या की प्रबंध संचालक श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि परी बाज़ार के पहले दिन वन्या की ओर से बड़वानी के जनजातीय कलाकारों द्वारा भील नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। मेले में बैगा, गोंड और भील जनजाति के उत्पादों, हस्तशिल्प एवं ट्राइबल आर्ट की प्रदर्शनी और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परी बाजार में आगन्तुकों को मनोरंजन के साथ साहित्य, कला, फैशन, विचार-मंथन और शॉपिंग का मौका भी मिलेगा।
: गाडरवारा की 3 छात्रों का चयन हुआ
Sun, Dec 4, 2022
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर अनुसार जिला स्तरीय योग महिला पुरुष प्रतियोगिता शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा में दिनांक 03.12.22 को आयोजित किया गया जिसमे शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा के छात्रों ने भाग लियाl प्रतियोगिता उपरांत जिला नरसिंहपुर योग दल का चयन किया गया जिसमें शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा की 3 छात्रों का चयन हुआ l जिसमें मुस्कान सोनी, प्रियल अग्रवाल एवं अनुज कौरव का चयन किया गया l जिला नरसिंहपुर योग दल आगामी प्रतियोगिता के लिए शासकीय स्नातक महाविद्यालय शाहपुरा डिंडोरी के लिए प्रस्थान करेगी l शासकीय महाविद्यालय गाडरवारा के प्राचार्य डॉ ए के जैन एवं समस्त स्टाफ ने प्रतिभागियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दिए l महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी श्री पिंटू दास जी के नेतृत्व में खेल गतिविधियां संपन्न कराई जा रही है l