Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

:

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन नरसिंहपुर में स्टेडियम ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंड के करीब 620 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल, अध्यक्ष नगर पालिका नरसिंहपुर श्री नीरज महाराज, अध्यक्ष नगरपालिका पाटन श्री आचार्य जागेन्द्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजीत ठाकुर, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री अजय प्रताप सिंह, श्री सुदर्शन वैद्य, श्री संतोष सिंह राजपूत मौजूद थे। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी बालक वर्ग में विकासखंड चीचली की टीम विजेता व सांईखेड़ा की टीम उपविजेता और बालिका वर्ग में विजेता नरसिंहपुर एवं उपविजेता गोटेगांव की टीम रही। खो- खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में विजेता विकासखंड नरसिंहपुर की टीम एवं उपविजेता गोटेगांव की टीम और बालिका वर्ग में विकासखंड नरसिंहपुर विजेता व उपविजेता सांईखेडा की टीम रही। व्हालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता विकासखंड सांईखेडा की टीम व उपविजेता नरसिंहपुर और बालिका वर्ग में विजेता विकासखंड नरसिंहपुर व उपविजेता सांईखेडा की टीम रही। इसी तरह फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विजेता विकासखंड करेली की टीम व उपविजेता नरसिंहपुर की टीम रही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में करेली के दुर्गेश मेहरा प्रथम, सांईखेड़ा के हर्षित ठाकुर द्वितीय एवं नरसिंहपुर के रोहित वंशकार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में गोटेगांव के निहाल पटैल प्रथम, चीचली के अभिषेक कोडिया द्वितीय एवं करेली के नूरआलम तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सांईखेड़ा के अर्पित ठाकुर प्रथम, करेली के नूरआलम द्वितीय और गोटेगांव के पुष्पेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। एक हजार मीटर दौड़ में सांईखेड़ा के प्रदीप अहिरवार प्रथम, गोटेगांव के पुष्पेन्द्र परसवार द्वितीय और करेली के शेखताकेव तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में चांवरपाठा के आदर्श पटैल प्रथम व करेली के अताउद्दीन द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में चांवरपाठा के आदर्श पटैल प्रथम, करेली के मो. शहादत द्वितीय व गोटेगांव के इन्द्रकुमार ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार एथलेटिक्स बालिका वर्ग एवं कुश्ती में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जिले में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।  

Tags :

जरूरी खबरें