Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: अमेरिका (यांकटन) वर्ल्ड सीनियर आर्चरी में मध्यप्रदेश जबलपुर की मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड टीम को दिलाया रजत पदक

Aditi News Team

Sun, Sep 26, 2021

यांकटन, अमेरिका में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक आयोजित सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में महिला कम्पाउण्ड टीम इवेन्ट में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की  मुस्कान किरार ने कोलम्बिया के विरूद्ध फायनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाने मे कामयाब हुईं। मुस्कान टॉप स्कोरर रही।   भारत यह मुकाबला कोलम्बिया से हार गया। कोलम्बिया ने भारत को 229 के मुकाबले 224 अंकों से हराया। 

भारत की तरफ से इस टीम इवेन्ट में मुस्कान किरार (जबलपुर, मध्यप्रदेश), प्रिया गुर्जर (राजस्थान) और ज्योति (आन्ध्रप्रदेश) भारतीय टीम की सदस्या थी। फायनल मुकाबले में भारत की तरफ से मुस्कान किरार ने 80 में से 78, प्रिया ने 80 में से 74 और ज्योति ने 80 में से 72 अंक अर्जित किए। 

खेल मंत्री ने दी मुस्कान को बधाई

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए रजत अर्जित करने के लिए मुस्कान किरार को दूरभाष पर बधाई दी। उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य तीरंदारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं भारतीय टीम के यूएसए में प्रशिक्षक रिचपाल सिंह सलारिया को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुस्कान   किरार ने इस पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। फायनल मुकाबले में भारत की तरफ से टॉप स्कोरर रही।  श्रीमती सिंधिया ने   मुस्कान  को और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्व सीनियर आर्चरी चैम्पियनशिप में अर्जित रजत पदक को बड़ी उपलब्धि बताया। 

मुस्कान किरार की उपलब्धियाँ

मुस्कान किरार मूलतः जबलपुर की निवासी है। मुस्कान को वर्ष 2018 में राज्य शासन ने एकलव्य पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक अर्जित किया था। एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप बैंकाक थाईलैण्ड में टीम सिल्वर। वर्ल्ड चैम्पियनशिप नीदरलैण्ड में कांस्य पदक अर्जित किया था। मुस्कान अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इन प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने एक स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित भारत को कुल 10 पदक दिलाए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें