Monday 16th of March 2026

ब्रेकिंग

आरोपी द्वारा शातिर तरीके से बीमा, डीडी, जीएसटी, खाता परिवर्तन एवं लोन फीस आदि के नाम पर पैसे मांगता था

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले की तेंदूखेड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरेली में राजस्व विभाग द्वारा

भोपाल में इन्क्लूसिव मैराथन का 03 किलोमीटर का आयोजन उर्मिला श्री स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया

साहू युवा संगठन द्वारा मां कर्मा देवी जी की 1010 वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया

राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव के आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से संबंधित मुद्दे

रक्षा मंत्री ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ बैठक : रक्षा मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Aditi News Team

Fri, Oct 10, 2025

रक्षा मंत्री ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

9 अक्टूबर, 2025 को कैनबरा में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सुश्री पेनी वॉन्ग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साथ ही रक्षा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता में सहयोग बढ़ाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।

श्री राजनाथ सिंह ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया, जो लेन-देन संबंधी हितों के बजाय आपसी विश्वास और साझा लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है। सुश्री वॉन्ग ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में जीवंत भारतीय प्रवासियों के महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों राष्ट्र भले ही भौगोलिक रूप से दूर हैं, लेकिन उनके दृष्टिकोण और मान्यताएं आपस में निकटता से जुड़े हुए हैं।

श्री राजनाथ सिंह ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने गर्व के साथ उन भारतीय सैनिकों को याद किया जिन्होंने दूरदराज के देशों में अपने ऑस्ट्रेलियाई साथियों के साथ बहादुरी से लड़ाई लड़ी, जो दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच स्थायी सौहार्द और साझा बलिदान का प्रतीक है।

इससे पहले रक्षा मंत्री का आस्ट्रेलियाई संसद में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संसद के स्पीकर श्री मिल्टन डिक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीज सहित कई ऑस्ट्रेलियाई संसद सदस्यों ने रक्षा मंत्री को बधाई दी और एक दूसरे का अभिवादन किया, जो द्विपक्षीय साझेदारी के जोश और ताकत को दर्शाता है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री के साथ बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जरूरी खबरें