Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

: गाँधी मरा नहीं करते हैं

Aditi News Team

Tue, Jan 31, 2023
गाँधी मरा नहीं करते हैं जीवन के अँधियारे पथ पर सब कष्टों को सहते जाते। दुर्गम कंटक पथ पथरीले पीड़ा में हरदम मुस्काते। तमस भरी रातों में चलकर खुशियों के जो दीप जलाते। कष्ट स्वयं सहकर जीवन में मजलूमों को जो सहलाते। तूफानों को रख अंतस में गाँधी डरा नहीं करते हैं। गाँधी मरा नहीं करते हैं। सदा वत्सले भारत माता हरदम शोणित में है बहती सत्य समन्वय मन मानवता कण-कण की मिट्टी यह कहती। सब धर्मों का आदर करना निडर शुद्ध तुम जीवन जीना। शत्रु दमन सीमा पर करना लड़ना तुम ताल ठोक सीना। गाँधी के अनुयायी मन में संशय धरा नहीं करते हैं। गाँधी मरा नहीं करते हैं नहीं तिरंगा झुकने देंगे विजयी विश्व बनाएँगे। चलें सभी कर्तव्यों के पथ समरसता हम लाएँगें। भारत के हम सभी पुत्र हैं कर्म विचार बने गाँधी। रोके से भी नहीं रुकेंगे चाहे जितनी हों आँधी। मन संकल्पों के उपवन में विजयी पुष्प झरा करते हैं। गाँधी मरा नहीं करते हैं सुशील शर्मा

Tags :

जरूरी खबरें