Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक : अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

Kamar Rana Aditi News

Wed, Jun 24, 2026

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में हुई शांति समिति की बैठक

कहा – आपराधिक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा

देवरी, रायसेन। आगामी त्योहारों एवं जनसामान्य से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए गुरुवार को थाना देवरी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर एवं तहसीलदार जयपाल शाह उइके ने की।

बैठक के दौरान तहसीलदार जयपाल शाह उइके ने नवागत थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर का परिचय कराते हुए कहा कि श्री तोमर एक काबिल, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में नगरवासियों ने विभिन्न जनसमस्याओं एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। इस अवसर पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, नशा एवं अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी नागरिकों के साथ साझा किया।

बैठक में नायब तहसीलदार योगेश कुमार शुक्ला, सीएमओ जगदीश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बरसैंया, सैयद इरशाद खान, पार्षद बलवंत सिंह रघुवंशी , कृष्ण नारायण रघुवंशी, अरविंद रघुवंशी ,व्यापारी संघ के रवि गुप्ता एवं विनोद गुप्ता, पार्षद सोनू तोमर, पार्षद अशोक मामा, पार्षद दिनेश , सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। something...

Tags :

पुलिस अधीक्षक रायसेन

एसडीओपी बरेली

जरूरी खबरें