Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नरसिंहपुर नशे के सौदागर से 12.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त : नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

Aditi News Team

Tue, Jun 23, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही*

• *नशे के सौदागर से 12.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।*

• *कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.2 लाख रुपये।*

• *एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।*

• *थाना कोतवाली की कार्यवाही।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुशरान वन, मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा कर प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी : अनूप जाटव पिता भरत जाटव, उम्र 20 वर्ष, निवासी झिरना, पावर हाउस के सामने नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 12.5 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹1.2 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : उक्त आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री गौरव चांटे, सउनि.गोविंद नागेश, आरक्षक श्रेय अवस्थी, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक अनुराग, आरक्षक कुलदीप साहू एवं आरक्षक सौरभ पटेल की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें