Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर कार्यालय पुलिस अधीक्षक "रेलवे" जबलपुर के आदेशानुसार सभी स्थानों पर चलाया जाएगा"SAFE CLICK-2026"

सेवा, संस्कृति और खेलकूद की रही धूम

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

: जबलपुर, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने देर रात शहर में भ्रमण करते हुये दुर्गोत्सव पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Aditi News Team

Mon, Oct 3, 2022
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने देर रात शहर में भ्रमण करते हुये दुर्गोत्सव पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा शाम से ही व्यवस्था में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये व्यवस्था के संबंध में दिये आवश्यक निर्देश संस्कारधानी में दुर्गा उत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम एवं वृहद स्तर पर मनाया जाता है जिसकी ख्याति पूरे प्रदेश में है। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को शाम से ही श्रृद्धालु शहर में जगह जगह सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित दुर्गा जी की प्रतिमाओं के दर्शन हेतु निकल पड़ते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चाक चौबंद व्यवस्था शाम 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक लगाई गई है। इसके साथ ही बड़ी खेरमाई , बूढ़ी खेरमाई , त्रिपुर सुन्दरी मंदिर भेड़ाघाट, शारदा मंदिर बरेला आदि मंदिरों में जहां- जहां श्रृ़द्धालुओं एवं महिलाओं का रात्रि 3 बजे से ही जल चढ़ाने एवं दर्शन करने हेतु जाना होता है, प्रथक से चाक-चौबंद व्यवस्था लगाई गई है। दिनांक 2-10-22 की रात्रि 11-30 बजे से देर रात 2 बजे तक पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने थाना ओमती, लार्डगंज, कोतवाली, हनुमानताल, गोहलपुर, केण्ट, बड़ी खेरमाई, बूढ़ी खेरमाई, सुनरहाई, नुनरहाई में लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का भ्रमण करते हुये जायजा लेते हुये मौके पर उपस्थित अधिकारियों एव कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये सभी को अच्छी ड्यिूटी के लिये बधाई दी। भ्रमण के दौरान आपने व्यवस्था में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यिूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री गोपाल खांडेल एवं संबंधित थाना प्रभारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।   उल्लेखनीय है कि आपके द्वारा पूर्व में ही सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है कि सभी पंडालों में रेत एवं पानी से भरी हुई बाल्टी, अग्निशमन यंत्र, अनिवार्य रूप से रखवाए जाएं तथा बड़े पंडालों में जहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं एवं कम से कम 2 समिति के सदस्य हमेशा मौजूद रहे तथा सभी पंडालों में एक रजिस्टर भी रखा जावे, रखे गए रजिस्टर में जिसके द्वारा भी चेक किया जाता है वह समय का उल्लेख करते हुए अपने हस्ताक्षर करेगा, पंडालों में दिए गए निर्देशों के तहत व्यवस्था है कि नहीं को भी आपके द्वारा चेक किया गया। शहर एवं देहात में 1576 दुर्गा जी एवं महाकाली जी की प्रतिमाएं सार्वजनिक स्थानों पर रखी गई है।

Tags :

जरूरी खबरें