Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का रूसी सेना ने अपहरण कर लिया।

Aditi News Team

Sat, Mar 12, 2022

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की मेलिटोपोल सिटी के मेयर इवान फेडोरोव का अपहरण कर लिया। ये जानकारी यूक्रेन की संसद के ट्वीटर एकाउंट पर दी गई है। इवान ने रूसी सेना को सहयोग करने से मना कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- ये IS के आतंकियों जैसी हरकत है।

जेलेंस्की ने कहा- यह रूसी सेना की कमजोरी का संकेत है। वे आतंक के नए लेबल पर हैं। वे यूक्रेनी अफसरों के प्रतिनिधियों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। मेलिटोपोल के मेयर को किडनेप करना एक समुदाय के खिलाफ अपराध है। रूसी सेना इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों की तरह हरकत कर रहे हैं।

चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट को लेकर भी खतरा बढ़ गया है। एक तरफ प्लांट की बिजली अब तक बहाल नहीं हुई है, वहीं प्लांट में बंधक बनाए गए लोगों में से एक की बेटी ने दावा किया है कि कब्जा करने वाले रूसी सैनिकों को न्यूक्लियर सिक्योरिटी की कोई जानकारी नहीं है।

यूक्रेनियन अधिकारियों का कहना है कि रूस ने अब तक चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट की बिजली बहाल नहीं की है, जिससे रेडिएशन के बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही यूक्रेन की इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस न्यूक्लियर प्लांट पर नकली आतंकी हमला दिखाने की साजिश रचने का आरोप रूस पर लगाया है। एजेंसी का दावा है कि इसके जरिए रूस अन्य देशों पर यूक्रेन का समर्थन नहीं करने के लिए ब्लैकमेल करना चाहता है।

Tags :

जरूरी खबरें