Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही : सहायक ग्रेड-3 (रीडर),कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील निवास जिला मंडला 5000/- रु की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही ।

आवेदक - गेंदलाल सर्वटे पिता मूलचंद सर्वटे उम्र 30 वर्ष,पता- ग्राम दरगड़ तहसील निवास जिला मंडला।

आरोपी- काशीराम मरावी, उम्र -60 वर्ष, पद- सहायक ग्रेड-3 (रीडर),कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील निवास जिला मंडला।

घटना दिनांक--18.02.2026

ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)

घटनास्थल- कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील निवास जिला मंडला।

विवरण -आवेदक उपरोक्त के पिताजी की कृषि भूमि के खसरे में इसके पिता जी का नाम त्रुटिवश मूल चंद के स्थान पर फूलचंद दर्ज है। खसरे में उक्त नाम सुधार करवाने के एवज में आरोपी काशीराम मरावी, सहायक ग्रेड-3(रीडर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा 10000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज दिनांक 18.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹5000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक शशिकला मस्कुले,निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख

उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में

जरूरी खबरें