Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

अर्जुन नगर के पीपल चौक में चल रही महाशिव पुराण कथा : मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

Aditi News Team

Sat, Jun 27, 2026

रिपोर्टर रमांगोपाल साहू

अर्जुन नगर के पीपल चौक में चल रही महाशिव पुराण में अर्धनारीश्वर की जानकारी दी

औबेदुल्लागंज (संवाददाता) अर्जुन नगर के वार्ड नंबर 12 पीपल चौक के पास चल रही महाशिव पुराण भागवत कथा में मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाते हुए सत्य और असत्य पर प्रकाश डाला और कहा कि मुझे आशा है कि शिव पुराण सुनने के बाद,, मनुष्य का जीवन अवश्य बदल जाता है,,जिससे मनुष्य का स्वभाव,, असत्य से सत्य मार्ग पर चलना अवश्य सीख जाता है।

आज 27 जून को प्रथम दिवस महाशिव पुराण कथा के प्रवक्ता दिवटिया रोड के मां काली मंदिर के सेवक अरुण भावसार,, और आरती यादव के साथ धर्म प्रेमी माता बहनों ने वार्ड नंबर 12 के शिव मंदिर से पूजन पाठ कर विशाल कलश यात्रा निकाली,, कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची।

प्रथम दिवस शिव महापुराण कथा स्थल बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी माता बहनों से बाल गोपाल जी उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाशिव पुराण भागवत कथा

जरूरी खबरें