Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

शहपुरा के मेरेगांव में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, : 4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

Aditi News Team

Sat, Jun 27, 2026

शहपुरा के मेरेगांव में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को शहपुरा तहसील के ग्राम मेरेगांव में बड़ी कार्रवाई की गई। खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान लगभग 4 हजार घनमीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त की। जप्त अवैध रेत की कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

यह कार्यवाही खनि अधिकारी ए.के. राय एवं एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। निरीक्षण के दौरान अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर संपूर्ण सामग्री को मौके पर ही जप्त कर आगामी आदेश तक ग्राम मेरेगांव के वार्ड पंच ज्ञानी सिंह राजपूत की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया है।

संयुक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार महेश सोलंकी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कल्याण सिंह क्षत्रि, थाना प्रभारी बेलखेड़ा धन्नू सिंह गौंड, खनि निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी दिलीप ठाकुर, होमगार्ड महेंद्र पटेल सहित पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने बताया कि मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कहा गया कि अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध जिले में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खनिज अधिकारी ए.के. राय एवं एसडीएम शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी

जरूरी खबरें