Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

होली रंगपंचमी के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर : चीचली पुलिस की अवैध शराब पर बडी कार्यवाही - 60 लीटर अवैध शराब जप्त व 26 कुप्पा लाहान किया नष्ट

Aditi News Team

Sun, Mar 1, 2026

पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा होली रंगपंचमी के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चीचली पुलिस की अवैध शराब पर बडी कार्यवाही - 60 लीटर अवैध शराब जप्त व 26 कुप्पा लाहान किया नष्ट

थाना चीचली अंतर्गत दिनांक 28.02.2026 को भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारहाबडा में आरोपी राहुल परधान पिता अन्टू परधान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बारहाबडा की दुकान के पीछे 04 प्लास्टिक के कुप्पा में कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमति 6,000/- रूपए व 26 कुप्पा महुआ लाहान रखे मिला। आरोपी राहुल परधान के कब्जे से 04 प्लास्टिक के कुप्पा में कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमति 6,000/- रूपए विधिवत जप्त कर थाना चीचली में अपराध क्र. 72/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 26 कुप्पा महुआ लाहान को नष्ट किया गया। आरोपी राहुल परधान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है। दिनांक 28.02.2026 को चीचली पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम के कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 07 अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही डा. ऋषिकेश मीना श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा श्री संदीप भूरिया श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय, नरसिंहपुर व श्री ललित डांगुर श्रीमान् अनु0 अधि0 (पु.) महोदय, गाडरवारा के पर्यवेक्षण में एवं निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी थाना प्रभारी चीचली के नेतृत्व में की गई। निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चीचली, उनि अमित गोटिया, सउनि इन्द्रपाल चौहान, प्रआर अमित पटेल, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, आनंद कोरी, राकेश झा, मआर वंदेश्वरी साहू।

रिपोर्टर प्रवीण सोनी

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

निरीक्षक बलवीर सिंह चौधरी थाना प्रभारी चीचली थाना

जरूरी खबरें