Wednesday 18th of February 2026

ब्रेकिंग

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

थाना पाटन चौकी नुनसर अंतर्गत हुई युवती की हुई सनसनीखेज अंधी हत्या का खुलासा,

छीना हुआ सोने का रानी हार वजनी 5 तोला कीमती लगभग 7 लाख रूपये का एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त

एआई समिट में हुई गड़बड़ी को लेकर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगते हुए प्रेस रिलीज जारी किया

UP के प्रयागराज के बारा थाना प्रभारी (SHO)विनोद कुमार सोनकर को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रु.की रिश्वत लेते पकड़े गए

सुश्री यादव अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक करेंगी साइकिल यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

Aditi News Team

Mon, Oct 27, 2025

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम नया भारत-हरा भारत यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

सुश्री यादव अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक करेंगी साइकिल यात्रा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित है यह कार्यक्रम

एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के संदेश का होगा प्रचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित पैडल टू प्लांट कार्यक्रम 'नया भारत-हरा भारत' की यात्रा पर निकल रही प्रदेश की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अंजना यादव को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से रविवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। पेडल टू प्लांट कार्यक्रम, नया भारत हरा भारत के अंतर्गत सुश्री अंजना यादव और उनकी टीम के द्वारा अरुणाचल प्रदेश से गुजरात 4 हजार किलोमीटर साइकिल से सफर तय किया जाएगा। इसके अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी। सुश्री अंजना यादव सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को भी प्रचारित करेंगी।

सुश्री अंजना यादव रायसेन जिले के ग्राम सेमारी की रहने वाली हैं, जो 5 वर्षों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। सुश्री अंजना यादव अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। अब उनका अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्ट पर वर्ष-2026 में सफलता प्राप्त करना है।

Tags :

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सुश्री यादव अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक करेंगी साइकिल यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

जरूरी खबरें