Friday 21st of August 2026

ब्रेकिंग

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह

नरसिंहपुर जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

गोभक्तों ने केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह को सौंपा आवेदन

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

क्षितिज वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता 2026 में हुआ चयन, इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित)

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के प्रयासों से जिले को सड़कों की सौगात : करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

Aditi News Team

Fri, Aug 21, 2026

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के प्रयासों से जिले को पीएमजीएसवाई-4 में 18.61 किमी सड़कों की सौगात

करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र में सड़कें होंगी विकसित, 14.89 करोड़ रुपए स्वीकृत

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद सिंह पटेल के प्रयासों से नरसिंहपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क विकास की बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-4 के अंतर्गत जिले में 18.61 किलोमीटर लंबाई की 12 सड़कों के निर्माण के लिए कुल 14 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़कों के निर्माण से करेली, गोटेगांव, साईंखेड़ा और बाबई-चीचली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है।

जारी स्वीकृति सूची के अनुसार गोटेगांव विकासखंड में गोटेगांव-जबलपुर रोड से झांसीटोला मार्ग के लिए 1.20 किलोमीटर सड़क को मंजूरी मिली है, जिस पर 100.01 लाख रुपए खर्च होंगे। करेली विकासखंड में कुमहड़ी से मनोरिया टोला 3.40 किलोमीटर के लिए 279.65 लाख रुपए, मोहद से खिरियाटोला 1.38 किलोमीटर के लिए 113.51 लाख रुपए तथा बम्हनी से पिपरियाटोला 1.10 किलोमीटर सड़क के लिए 105.82 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसी तरह बाबई-चीचली विकासखंड में बैरागढ़ से राजीव नगर मार्ग की 0.90 किलोमीटर सड़क के लिए 89 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। वहीं साईंखेड़ा क्षेत्र में सिरसिरी से हरिजनटोला, थरेरी से थरेरी टोला, टिमरावन से चारोखर टोला, तुमड़ा से कच्छी टोला, बरहेटा से कहारटोला, अजंदा से मुआरटोला तथा ढिंगसरा से इंदिरा आवास टोला सहित विभिन्न मार्गों को स्वीकृति मिली है इसके साथ ही गोटेगांव के धुमा रोड से कुंडा बड़ा तथा बाबई-चीचली के बारहा देवरी रोड से भिम्मखेड़ी मार्ग भी शामिल हैं जिनकी स्वीकृति अपेक्षित स्वीकृत सड़कों में कई ऐसे ग्रामीण मार्ग शामिल हैं, जो लंबे समय से स्थानीय आवागमन के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। किसानों को कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिली यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सड़कें बेहतर होने से गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कैबिनेट मंत्री एवं नरसिंहपुर विधायक प्रह्लाद सिंह पटेल

जरूरी खबरें