सावन के अंतिम सोमवार में सार्वजनिक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन 24 को : भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक, कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था उपलब्ध
Aditi News Team
Sat, Aug 22, 2026
सावन के अंतिम सोमवार में सार्वजनिक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन 24 को
भगवान नर्मदेश्वर महादेव का माँ नर्मदा के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक,
समस्त कांवड़ियो के लिए भंडारा प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है
गाडरवारा। विगत 14 वर्षों की भांति पंद्रहवें वर्ष में भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को नर्मदा तट थरेरी घाट से शिवघाम डमरू घाटी तक सार्वजनिक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रातः काल 8 बजे थरेरी घाट पर मां नर्मदा जी की पूजन,आरती कर चुनरी भेंट की जाएगी। तदोपरांत कांवड़ की पूजन अर्चना कर कांवड़िया अपनी कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल भर कर 9 बजे से कांवड यात्रा प्रारंभ करेंगे।
यह सार्वजनिक कांवड़ यात्रा नर्मदा जी थरेरी घाट से प्रारंभ होकर बिछुआ,नरवारा, लिलवानी, सुकरी और कौड़िया होते हुए शिवधाम डमरू घाटी गाडरवारा पहुंचेगी।
डमरूघाटी पहुंचकर कांवड़िया अपनी कांवड़ में लाए हुए मां नर्मदा के पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ नर्मदेश्वर महादेव का मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजन एवं जलाभिषेक कर आरती करेंगे। तदोपरात समस्त कांवड़िया भंडारा प्रसादी ग्रहण कर अपने अपने घर को प्रस्थान करेंगे।
सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित सार्वजनिक कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
हर हर महादेव! जय माँ नर्मदा!
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
सार्वजनिक कांवड़ यात्रा समिति गाडरवारा