Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

24 मार्च दिल्ली चलो, जनाक्रोश रैली एवं आमसभा, माकपा : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की

Aditi News Team

Tue, Mar 17, 2026

24 मार्च दिल्ली चलो, जनाक्रोश रैली एवं आमसभा, माकपा

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार की किसान, मजदूर, गरीब जनविरोधी नीतियों एवं अमरीका के सामने समर्पण करने वाली नीतियों के खिलाफ दिल्ली में आयोजित जनाक्रोश रैली एवं आमसभा में लाखों की संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

कामरेड पटेल ने बताया कि देश भर में 400से अधिक जत्थे निकाले गए हैं, मध्य प्रदेश में 6जत्थे निकले हैं ।

1070कि मीटर चला जत्था

1070किलो मीटर के सफर के दौरान महाकौशल क्षेत्र का जत्था नरसिंहपुर,शिवनी, मंडला,बालाघाट एवं जबलपुर सहित 5जिलों की नरसिंहपुर जिले में गाड़रवारा, साईखेडा, नरसिंहपुर, तेंदुखेडा, गोटेगांव

सिवनी जिले की

लखनादौन, धनौरा, घंसौर, केवलारी, छपारा, बरघाट मंडला जिले की नैनपुर बालाघाट जिले की लामता,किरनापुर, वारा सिवनी ,खैरलाजी लालबरा जबलपुर जिले की बरगी नगरीय क्षेत्र गाड़रवारा, करेली, ची चली, नरसिंहपुर, आदेगांव, लखनादौन धूमा, घंसौर, नैनपुर, बालाघाट, वारा सिवनी, लालबरा, बरघाट, खैरलाजी जबलपुर इस तरह 5जिलों की 23 तहसील 15नगरीय क्षेत्र नगर परिषद, नगर पालिका, नगर निगम सहित कुल 166गांव में मीटिंग एवं 58सभाएं, नुक्कड़ सभाएं करते हुएकईहजारपर्चेपोस्टर,बुकलेट, स्टीकर वितरित किए गए। जिसमें केंद्र सरकार की किसान मजदूर गरीब विरोधी नीतियों के बारे में बताते हुए रैली में शामिल होने की अपील की गई।

महाकौशल क्षेत्र का जत्था नरसिंहपुर जिले के सालीचौका से शुरू 11मार्च को हुआ जो 15मार्च को जबलपुर के सिविक सेंटर पर साथियों द्वारा जत्थे का नेतृत्व कर रहे साथियों का फूल मालाओं से स्वागत कर एक आमसभा की गई जिसे अनिल सल्लाम, जगदीश पटेल, अंजना कुरारिया, विद्या खंगार, एन चक्रवर्ती, ए के नायक, विनय गुप्ता एवं रामनारायण कुरारिया ने संबोधित किया। रैली सफल करने के आव्हान के बाद समापन किया गया।

जत्थे का नेतृत्व माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड रामनारायण कुरारिया एवं राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने किया। जत्थे में नरसिंहपुर से कालूराम वर्मा, देवेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, यश कुमार वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, सत्यम वर्मा, गरीबदास चौधरी सिवनी से जिला सचिव अनिल सल्लाम, कबूत मर्सकोले, मनील सोनी सुरेश मरकाम, सुनील सोनी, प्रमोद सल्लाम , बालाघाट से जिला सचिव संतोष मंडलवार, एडवोकेट वाय आर विसेन, राजेश मरावी, दुर्गाबाई इनवाती,, भूपेंद्र सिंह पटले, थानसिंह इरपाचे, मनोज पंद्रे, रामसिंह भलावी जबलपुर से कामरेड एन चक्रवर्ती, विद्या खंगार, अंजना कुरारिया, ए के नायक, विनय गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे। पार्टी संगठन के सभी साथी अपनी अपनी ब्रांचों में एकत्रित होकर मीटिंग नुक्कड़ सभा कराते हुए सक्रियता से शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें