Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

बी डी हाई स्कूल केशव बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में : किसी कार्य को करने की निरंतरता और अनुशासन ही व्यक्ति और संगठन को महान बनाता है।

Aditi News Team

Tue, Jan 20, 2026

किसी कार्य को करने की निरंतरता और अनुशासन ही व्यक्ति और संगठन को महान बनाता है।

उक्त उद्गार आज बी डी हाई स्कूल केशव बस्ती में आयोजित हिंदू सम्मेलन में विवेकानंद पटेल आर एस एस के विभाग सह कार्यवाह ने मंच को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हम स्व बोध को अपना कर स्वदेशी, स्व आचरण, स्व भूषा, स्व भोजन, स्व भाषा को प्राथमिकता दी जाए आज के इस कार्यक्रम में वे मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकर्षण जी महाराज रहे उन्होंने कहा कि हमे हमारे बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा ताकि वे देश के विकास में भागीदार बन कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके।

कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि मातृशक्ति श्रीमती साधना जैन वरिष्ठ अधिवक्ता ने सभी परिवारों की एकता में जोर दिया उन्होंने कहा कि हमे अपने अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ हर सप्ताह कम से कम एक बार साथ बैठकर भोजन करना चाहिए और साथ उस दौरान अपने विचारों का आदान प्रदान भी करना चाहिए जिससे हम परिवार के हर सदस्य से भावनात्मक रूप से जुड़ कर परिवार को एक रख पाए।आज के इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भव्यता प्रदान की।भारत माता की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आज का यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें