Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा के हुए गीत : कुण्डलपुर में भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाने उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भीड़

Aditi News Team

Tue, Oct 21, 2025

कुण्डलपुर में भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाने उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भीड़

दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा के गीतों की हुई मनमोहक प्रस्तुति

कुण्डलपुर (दमोह) सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ । बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अत्यंत भक्ति भावपूर्वक प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। प्रचार मंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा ,ऋद्धि कलश, निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य नाभिराज पारसोवा सुरेश किरण किशोर हिंगोली, स्व. आशीष जैन स्व. अर्पिता जैन लोहाड़िया की स्मृति में पीयूष जैन बांसवाड़ा आशीष जैन हटा, सिद्धकोश अक्षय पल्लवी जैन परिवार पुणे ,प्रो. एलके जैन भोपाल, निखिल इंदरचंद शाह अहमदाबाद ,अनिल संतोष जैन बंडा ,अजय अंजू जैन दिल्ली, अनिल मालती विधि आलोक जैन दमोह, सिद्धार्थ सुरेंद्र संगीता बंडा ,श्रेयांश सौरभ आदि जैन सागर, सौरभ गौरव पंचोलिया पुणे, ओजस अक्षय खाणे हरिश्चंद्र राजेश अभाना, अरविंद संवेद नमन मोदी ग्वालियर ने प्राप्त किया । प्रथम निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य रमेशचंद्र गोयल नितिन प्रियंका सरस्वती धैर्य ध्रुव गोयल परिवार पथरिया ,रोशनी कंछेदी लाल ऋषभ तनिष्क परिवार जबलपुर ने प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई। 20 अक्टूबर को मानस्तंभ परिसर में सायंकाल दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जितेंद्र जैन जित्तू टड़ा, गायिका माही जैन ने बुंदेली भजन गीतों बड़े बाबा कृपा तुम करें रियो, ऐसे तीर्थ ना मिले हैं कोनऊ से खंड में जैसे तीर्थ है अपने बुंदेलखंड में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के गुणगान करते हुए भजनों की आकर्षक प्रस्तुति कर श्रोताओं को बांधे रखा। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ललित सराफ, रमेश गोयल ,इंजी. आरके जैन ,अशोक सराफ, यूसी जैन ,के सी जैन, अजय निरमा ,विजय डायमंड ,पवन जैन अखिलेश फट्टा, आशीष जैन ,विपुल जैन एड. आदि के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कुण्डलपुर में निर्वाण उत्सव दीपावली के अवसर पर पूजन कर गायों को गुड लड्डू ,चारा, भूसा खिलाया गया गौशाला स्टाफ का कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। गौशाला प्रभारी नितेश चौधरी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के रमेश गोयल ,आरके जैन अंकित मलैया आशीष जैन विपुल जैन मनोज जैन यूसी जैन की उपस्थिति रही।

Tags :

बड़ी खबर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भगवान महावीर मोक्ष कल्याणक महोत्सव

कुंडलपुर में हुआ

जरूरी खबरें