Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

करेली में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा-झटकी : उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

Aditi News Team

Mon, Jun 29, 2026

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

करेली में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमा-झटकी

करेली: मध्य प्रदेश में उज्जैन जमीन घोटाले के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। इसी कड़ी में करेली में युवक कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान करेली पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जैसे ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और युवक कांग्रेस के नेताओं के बीच काफी झूमा-झटकी भी हुई।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में नरसिंहपुर के पूर्व विधायक सुनील जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ युवा कांग्रेस के प्रभारी हिमांशु बर्बे, मधु पालीवाल, मनीष कोरव, नरेश रघुवंशी, राहुल ठाकुर सहित समस्त युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

युवक कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उज्जैन जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें