Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

प्रेरणा उत्सव आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित : गाडरवारा(बोहानी),जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

गाडरवारा(बोहानी),जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन

विगत दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया । जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया प्रेरणा उत्सव भारत के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रीय, एक सप्ताह का अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमहै जिसमें जिले समस्त हाई और हायर सेकेण्डरी विद्यालयों से चयनित लगभग 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया प्रेरणा उत्सव आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने कहानी लेखन कविता निबंध चित्रकला एवं गायन जैसी विधाओं में भाग लिया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में से 30 छात्र एवं 30 छात्राएं चयनित की गई जिनका विभिन्न विषयों पर साक्षात्कार लिया गया इसके उपरांत इनमें से जिला स्तर पर चयनित एक छात्र एवं एक छात्र को गुजरात के बड़नगर में 7 दिन तक आयोजित एक विशेष कैंप में भेजा जाएगा। कार्यक्रम का सफल कोऑर्डिनेशन श्री अनुराग और संचालन ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नवोदय विद्यालय बोहानी प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी

जरूरी खबरें