Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही: : दूसरे उपभोक्ता के मीटर का पंचनामा बनाकर गरीब परिवार पर थोप दिया 79 हजार रुपये का घरेलू बिजली बिल

Aditi News Team

Wed, Feb 11, 2026

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही:

दूसरे उपभोक्ता के मीटर का पंचनामा बनाकर गरीब परिवार पर थोप दिया 79 हजार रुपये का घरेलू बिजली बिल

नरसिंहपुर जिले के तहसील गाडरवारा अंतर्गत ग्राम भौरझिर निवासी बालचंद दौलत ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाया है। पीड़ित उपभोक्ता का कहना है कि जुलाई 2024 में उनके घरेलू विद्युत कनेक्शन के संबंध में संबंधित कनिष्ठ यंत्री द्वारा उनके घर पहुंचकर मीटर जांच का पंचनामा तैयार किया गया, लेकिन जिस मीटर का पंचनामा बनाया गया वह उनका नहीं है।

बालचंद दौलत के अनुसार पंचनामा में मीटर क्रमांक 1852419 दर्शाया गया है, जबकि उनके नाम पर विधिवत रूप से पंजीकृत मीटर क्रमांक AVON 272296 है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी द्वारा किसी अन्य उपभोक्ता के मीटर की जांच कर लगभग 7500 यूनिट खपत दर्शाते हुए उनके नाम से करीब 79,000 रुपये का घरेलू विद्युत बिल जुलाई 2024 माह में जारी कर दिया गया, जो पूरी तरह गलत और तथ्यहीन है।

पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर त्रुटि की शिकायत तत्काल विद्युत विभाग के संबंधित कार्यालय में दर्ज कराई, लेकिन आज तक न तो कोई अधिकारी उनके घर आकर वास्तविक मीटर की जांच करने पहुंचा और न ही उनके नाम पर दर्ज मीटर का सत्यापन किया गया। उल्टा संबंधित कनिष्ठ यंत्री को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

समय रहते सुधार न होने के कारण उक्त गलत बिल पर सर्विस चार्ज एवं अन्य शुल्क जोड़ दिए गए, जिससे अब यह राशि बढ़कर 1,23,000 रुपये तक पहुंच गई है। इस भारी-भरकम बिल के कारण पीड़ित मानसिक तनाव और आर्थिक चिंता से गुजर रहा है।

बालचंद दौलत का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से आता है और इतनी बड़ी राशि का भुगतान करना उसकी आर्थिक स्थिति से बाहर है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, गलत बिल को तत्काल निरस्त किया जाए तथा दोषी अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

विद्युत विभाग नरसिंहपुर

जरूरी खबरें