गाडरवारा के लोक निर्माण विभाग में पदस्थ : तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित
Aditi News Team
Wed, Sep 30, 2026स्थानीय लोक निर्माण विभाग गाडरवारा में पदस्थ स्थाईकर्मी तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी विदाई समारोह का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया, जिसमें एसडीओ सागर पटेल उपयंत्री गुलशन नागपुरे ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह व तिलक लगाकर तथा पुष्प हार पहनाकर उनका स्वागत किया ।
तत्पश्चात बड़े बाबू मारुति जैन, टाइमकीपर प्रेम कुमार कोरी, प्रह्लादसिंह ठाकुर,मुन्नालाल चौधरी,अरविंद जैसवाल,जगन्नाथ ठाकुर, सूरज ठाकुर,भगवतसिंह तेकाम,संतोष कुशवाहा,कल्लू मेहरा,दीपक सुखराम यादव, केहरसिंह कौरव,नारायण मेहरा,अशोक महाराज,रमेश लोधी,चंदू खाँ,विमलेश साहू,शिवप्रसाद मेहरा, भोले धानक,मदन यादव, मानसिंह पटेल, घनश्याम मेहरा इन सभी ने भी तिलक लगाकर व पुष्पहार पहना कर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विदाई दी
कार्यक्रम में तराना म्यूजिकल ग्रुप के सिंगर प्रेम कुमार कोरी ने गीत संगीत की प्रस्तुतियों से संगीतमय खुशनुमा माहौल बनाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
Tags :