Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व निर्धारित 5 जल द्वारों के स्थान पर अब 13 जल द्वार खोले जा रहे हैं

लाइसेंस निरस्त कर दर्ज कराएं एफआईआर,कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी के अधिवक्ता स्व. श्री संजय सक्सेना की हत्या के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Feb 16, 2026

गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी के अधिवक्ता स्व. श्री संजय सक्सेना की हत्या के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा आज दिनांक 16/02/2026 को न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु सौंपा ज्ञापन।

आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के करेरा अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता संजय सक्सेना जी को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो अत्यंत चिंता का विषय है म.प्र. के अधिवक्ता लंबे समय से अधिवक्ताकों की सुरक्षा के लिए राज्य शासन एडव्होकेटस् प्रोटेक्शन एक्ट की मांग करती रही है परंतु इस संबंध में अभी तक शासन द्वारा कोई भी प्रयास नहीं किये गये है।

अधिवक्तागणों पर लगातार हमले किये जा रहे है जिसमें शिवपुरी के अलावा अन्य जिलो में भी अधिवक्ताओं पर हमले हुये है यहाँ तक कि अब आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि वह दिन दहाड़े अधिवक्ताओं पर हमले पर उनके द्वारा हत्या की जा रही है जिससे प्रदेश के समूचे अधिवक्ताओं में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है।

उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये राज्य अधिवक्ता परिषद ने दिनांक 15/02/2026 को सामान्य सभा की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित किया है जिसमें स्व श्री संजय कुमार सक्सेना अधिवक्ता के नियंत हत्या के विरोध में प्रदेश के अन्य स्थानो पर अधिवक्ताओं पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु एकवाडेकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट अति शीघ्र लागू किये जाने के संबंध में संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 16/02/2026 को न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस दृढ़ता से मनाने का निर्णय लिया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि अधिवक्ताओं की उक्त मांगो को तत्काल स्वीकार किया जाये अन्यथा सभी अधिवक्ता सामूहिक रूप से प्रदर्शन एवं अनसन की कार्यवाही हेतु विवश होगें।

ज्ञापन के अवसर पर गाडरवारा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हिमांशु दुबे सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा अधिवक्ता संघ

हिमांशु दुबे अध्यक्ष गाडरवारा

जरूरी खबरें