Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

करौंदी घाट में तीन दिवसीय भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन : गाडरवारा। ग्राम करौंदी स्थित माँ नर्मदा के उत्तर तट पर श्री त्यागी जी आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

करौंदी घाट में तीन दिवसीय भव्य हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

गाडरवारा। ग्राम करौंदी स्थित माँ नर्मदा के उत्तर तट पर श्री त्यागी जी आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 मार्च 2026 (मंगलवार) से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) तक चलेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्री रामायण पाठ कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे। आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

समारोह के दौरान महाप्रसादी वितरण, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। 02 अप्रैल को विशेष रूप से भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

इस धार्मिक आयोजन का संरक्षण श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, माँ नर्मदा करौंदी घाट द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री त्यागी जी आश्रम करौंदी मां नर्मदा घाट उत्तर तट

संरक्षण श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, माँ नर्मदा करौंदी घाट

जरूरी खबरें