Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही : जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआडी गिरफ्तार, नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sat, Dec 13, 2025

पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जुए के फड़ पर छापा, 10 जुआडी गिरफ्तार, नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को आज दिनांक 12-12-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर पहाड़ी में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अपराध श्री जितेन्द्र सिंह को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक श्री नीलेश दोहरे एवं चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाईन एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः राकेश जायसवाल निवासी इमलिया मोड़ परियट, अमन पटेल निवासी सुभाष नगर संजीवनीनगर, दीपक यादव निवासी शारदा मंदिर हनुमानताल, रोहित कुशवाहा निवासी बघेली परियट पनागर, योगेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी तलैया लालमाटी थाना घमापुर, सोमनाथ डुमार निवासी चौहानी मोहल्ला मरघटाई थााना गढ़ा, मोह. अबरार निवासी रद्दी चौकी पेट्रोल पम्प के पीछे गोहलपुर, आकाश ठाकुर निवासी शारदा चौक गढ़ा, मोह. समीर निवासी राजेन्द्र नगर सिद्धी केम्प हनुमानताल, प्रमोद कुमार श्रीवास (शर्मा) निवासी इंद्रप्रस्त कालोनी कंचनपुर, बताये जुआड़ी के पास एवं फड़ से ताश पत्ते एवं नगदी 83 हजार 850 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में पुलिस लाईन में पदस्थ निरीक्षक श्री नीलेश दोहरे, चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, पुलिस में पदस्थ आरक्षक अनुराग सिंह, पंकज नामदेव, संतोष, रिषभ बर्मन, अजय धुर्वे, लोकेन्द्र तथा थाना अधारताल के सहायक उप निरीक्षक अशोक पाण्डे, प्रधान आरक्षक मनोज पाण्डे, आरक्षक अंकुर, रामभरोस, अभिनव, अजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें